Indore News – एक्स-रे में बालक के मुंह में पाए गए 50 दांत, सर्जरी से 30 बेडौल दांत निकाले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर जिले में 10 वर्षीय बालक के मुंह में 50 दांत पाए गए और सर्जनों ने उसके मुंह से 30 बेडौल दांत निकालकर उसे इस दुर्लभ विकृति से मुक्ति दिलाई है। निजी क्षेत्र के मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सर्जन डॉ सचिन ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है। वहीं डॉ सचिन ठाकुर ने कहा दांतों में लंबे समय से सूजन और दर्द की शिकायत के चलते 10 साल के बालक को हमारे अस्पताल लाया गया था। एक्स-रे में पता चला कि एक दुर्लभ विकृति के चलते उसके मुंह में कुल 50 दांत हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सीय भाषा में ओडोन्टोमा कही जाने वाली यह विकृति एक लाख में से एक-दो लोगों में पाई जाती है। और समय रहते दूर नहीं किए जाने पर मरीज के लिए गंभीर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि सर्जनों के तीन सदस्यीय दल ने करीब ढाई घंटे के हालिया ऑपरेशन के दौरान बालक के दूध के दांतों के नीचे बने वे 30 बेडौल दांत निकाल दिए जो उसके स्वस्थ दांतों के विकास में बाधा बन रहे थे। ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, हम उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 18 साल की उम्र तक उसके मुंह में पूरे 32 स्वस्थ दांत आ जाएंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।