National News – पाकिस्तान की नयी चाल : गुजरात तट के रास्ते नशे में बनाना चाहता है “उड़ता भारत”

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सिर्फ 2021 में ही 1,466.18 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जबकि पिछले दो वर्षों में 704.04 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गईं थीं। एटीएस ने 427.3 किलोग्राम हेरोइन, 6.65 किलोग्राम एमडी और 3.54 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।
National News. भारत में पाकिस्तान के रास्ते बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी हो रही है। गुजरात एटीएस ने रविवार को बताया कि, पिछले तीन सालों में करीब 2,170 करोड़ की नशीली दवाओं को जब्त किया गया है।
वहीं तस्करी के प्रयास में 73 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने दावा किया कि, पाकिस्तानी तस्करों ने कई बार ड्रग्स की तस्करी के लिए गुजरात तट का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया।

2021 में 1,466.18 करोड़ की दवाएं जब्त 

एटीएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि, सिर्फ 2021 में ही 1,466.18 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जबकि पिछले दो वर्षों में 704.04 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गईं थीं।

इस आंकड़े में पिछले साल सितंबर में कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह से 21,000 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की जब्ती शामिल नहीं है। उस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद 

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, 2019- 2021 के बीच, राज्य एटीएस ने 427.3 किलोग्राम हेरोइन, 6.65 किलोग्राम एमडी और 3.54 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।