National News – श्रीनगर में आतंकी हमला : ग्रेनेड फेंका, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर में अमीरा कदल इलाके में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड फेंका. इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी और 20 नागरिकों सहित 21 लोग घायल हो गए.

National News. श्रीनगर शहर में रविवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.
पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर में अमीरा कदल इलाके में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड फेंका. इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी और 20 नागरिकों सहित 21 लोग घायल हो गए.

एक शख्स की मौत, कई घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 64 वर्षीय एक नागरिक ने दम तोड़ दिया. श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि घायलों को स्थानांतरित कर दिया गया है.

सभी 20 लोगों की हालत स्थिर है. आनन-फानन में पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

चहल-पहल वाले बाजार में हुआ ब्लास्ट

इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों का मकसद सुरक्षाबलों की टुकड़ी को टार्गेट करना था, लेकिन ये विस्फोट चहल-पहल वाले मार्केट अमीरा कदल में हो गया.

इस आतंकी हमले में बड़ी संख्या में नागरिक घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक इस अटैक में एक पुलिसकर्मी समेत 20 से ज्यादा लोगों को छर्रे लगे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.

जम्मू कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है.

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “मैं कड़े शब्दों में इस कायराना हमले की निंदा करता हूं. मृतक को जन्नत नसीब हो और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।