Indore News –  मत्स्य पालन समितियों की जांच के लिये जिला और जनपद स्तर की समितियों का गठन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले की पंजीकृत मत्स्य पालन समितियों की जांच के लिये जिला और जनपद स्तर की समितियों का गठन किया है।
यह समितियां पंजीकृत समितियों की जांच कर अपात्र और अक्रियाशील सदस्यों को हटाने तथा पंजीयन निरस्ती के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेंगी।
कलेक्टर द्वारा गठित की गई जिला स्तरीय समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य सचिव बनाया गया है।
इस समिति में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग, अध्यक्ष कृषि समिति जिला पंचायत, उपायुक्त सहकारिता, कलेक्टर द्वारा नामांकित जिले के दो क्रियाशील मछुआ वर्ग वरिष्ठ सदस्य तथा नगरीय क्षेत्र के प्रकरण में संबंधित नगरीय निकाय के प्रतिनिधि सदस्य रहेंगे।

इसी तरह जनपद स्तरीय समिति में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग को अध्यक्ष बनाया गया है।
नायब तहसीलदार, जनपद क्षेत्र के सहकारिता निरीक्षक तथा मत्स्य निरीक्षक और कलेक्टर द्वारा नामांकित जनपद क्षेत्र के दो क्रियाशील मछुआ वर्ग के वरिष्ठ सदस्य समिति के सदस्य रहेंगे।
मत्स्य अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। उक्त समितियां जांच उपरांत अपना प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।