Religion news – Holi 2022: जाने इस होली आपकी राशि के अनुसार, किन रंगों से  खेलें  होली।

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

अपनी राशि के अनुसार, खेलें इन रंगों से होली।

होली का त्यौहार भारत में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली का त्यौहार नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करने के लिए महत्पूर्ण है। होली के विभिन्न रंगों के मायने अलग अलग है और इस त्यौहार को राशिफल के अनुसार मानने से विभिन्न लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

होली की खुशियां दुगनी करने के लिए, अगर आप ज्योतिष अनुसार बताये गए रंगो से होली मनाएंगे तो आपका त्यौहार खूब रौनक और उल्लास के साथ बीतेगा।

मेष: पीला रंग इस राशि फल के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुरुप लाल रंग के अलावा नारंगी और पीला रंग भी लगा सकते है और मेष राशि के अनुसार हरे और नीले रंग से हमे बचना चाहिए।

वृष: इस राशिफल में हरा और नीला रंग शुभ माना जाता है, वही ज्योतिष के अनुसार नारंगी, पीला एवं लाल रंग नही लगाना चाहिए।

मिथुन: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए नीला एवं हरा रंग हमेशा शुभ माना जाता है, वही लाल एवं नारंगी रंग से बचना चाहिए।

कर्क: इस राशि के लिए पीला रंग ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा सिलवर रंग का भी प्रयोग किया जा सकता है, वही काले और नीले रंग से बचना चाहिए।

सिंह: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए होली पर लाल, नारंगी और पीला रंग लगाना शुभ माना जाता है। नीला रंग इस राशि के लिए सही नही माना गया है।

कन्या: इस राशि के लिए हरे और सफेद रंग को शुभ माना गया है। वही लाल और नारंगी रंग से बचना चाहिए।

तुला: ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए सिल्वर रंग अच्छा माना गया है। साथ ही नीले और हरे रंग को भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इस राशि के जातकों को लाल, नीले और पीले रंग से बचना चाहिए।

वृश्चिक: इस राशिफल के लिए लाल, नारंगी, सफेद और पीला रंग अति उत्तम है लेकिन नीला रंग अशुभ माना गया है।

धनु: इस राशि के लिए गुलाबी, पीला, नारंगी और लाल रंग को शुभ माना गया है। वही नीले रंग से बचना चाहिए।

मकर: होली में इस राशि के लिए नीला, हरा और काला रंग शुभ माना गया है। वही लाल, पीले और नारंगी रंगों से बचना होगा।

कुंभ: होली पर नीला ,हरा और सिल्वर रंग, इस राशि के लिए शुभ माना जाता है और इस राशि के जातकों के लिए लाल, पीला और नीला रंग अशुभ माना गया है।

मीन: ज्योतिष के अनुसार इस राशिफल के जातकों के लिए पीला रंग शुभ है और नारंगी रंग का प्रयोग भी किया जा सकता है परन्तु काले, नीले और हरे रंग को लगाने से बचना होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।