4 राज्यों में फिर लहराया भगवा, कांग्रेस जीरो बटा सन्नाटा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Contents

बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ाना है देश, प्रचंड जीत के बाद बोले पीएम मोदी

नयी दिल्ली. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने जा रही है।

यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी हो गया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार गए।उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं।

हालांकि इस पहाड़ी प्रदेश में भी भगवा रंग लहराया है।पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं।

4 राज्यों में फिर लहराया भगवा, कांग्रेस जीरो बटा सन्नाटा 

वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाला सीट से चुनाव हार गए हैं।


श्री विश्वास  सारंग ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार को स्वीकार किया है। जनता को यह विश्वास है कि केंद्र में जिस पार्टी सरकार है उसी पार्टी की  राज्य में भी अगर सरकार होगी तो राज्य में विकास की गति बढ़ेगी।

श्री सारंग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रचंड बहुमत दिया है।    

4 राज्यों में फिर लहराया भगवा, कांग्रेस जीरो बटा सन्नाटा 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में  विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत को जनता का आशीर्वाद बताया है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा पूरे मनोयोग के साथ लड़ी है और कार्यकर्ताओं ने बहुत परिश्रम किया है।


तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबल नेतृत्व और राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों व उनकी सरकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा भाजपा सरकारों की जनहितैषी नीतियां एवं उनके ईमानदारी से क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया है।

सीएम चौहान ने विधानसभा में चुनाव नतीजों के रुझानों के बीच प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा चार राज्यों में ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रही है। इस विजय को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास और उस विश्वास में उनके प्रति श्रद्धा बताया है, क्योंकि पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है।

सबका साथ और सबका विश्वास पाने की दिशा में काम किए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर धामी, मणिपुर में बीरेन सिंह और गोवा में प्रमोद सावंत ने योजनाओं को ठीक से लोगों तक पहुंचाया और कहा कि अब देश में आतंक और गुंडागर्दी वाली राजनीति को जनता पसंद नहीं करती। तुष्टिकरण की राजनीति को वह नहीं चलने देगी और बांटने वाले लोगों को उसने नकार दिया है।

जनता के रूख से यह साफ हो गया है कि उसकी नजर में सभी तरह के वाद से राजनीति ऊपर उठ गई है। इन चुनाव में न तो संप्रदायवाद चला और न जातिवाद। 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।