दुग्ध समिति के 200 सदस्यों को वितरित किया गया 12 लाख 24 हजार रुपये का बोनस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। बागली विधानसभा की बेहरी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का बोनस वितरण समारोह इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह दांगी द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पमाला, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार का भी शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दुग्ध समिति के 200 सदस्यों को 12 लाख 24 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में समिति के दुग्ध उत्पादक सदस्यों को प्राइवेट व्यापारियों द्वारा और दुग्ध समिति द्वारा क्रय किये जा रहे दूध से हो रहे लाभ की तुलना करते हुए बताया कि दुग्ध समिति व दुग्ध संघ जो लाभ कमाता है, उसे अपने दुग्ध समिति के सदस्यों को वितरित करता है। जबकि प्राइवेट व्यापारी द्वारा कमाया लाभ उसका स्वयं का होता है। मतलब व्यापारी लाभ को अपने पास रखता है। किसी भी दुग्ध उत्पादक को लाभ नहीं बांटता है। श्री पटेल द्वारा दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समितियों के सदस्यों हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए, सांची चिकित्सा सहायता योजना में दुग्ध समिति सदस्य के परिवार के चार व्यक्तियों की बीमारी के इलाज व्यय की राशि 60 हजार रुपये तक संघ से भुगतान की जाती है। साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर 5 हजार रुपये की त्वरित सहायता उसके वारिस को दुग्ध संघ द्वारा दी जाती है। दुग्ध संघ द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को जो बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम आते है उन्हें 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर गुर्जर द्वारा अपने संबोधन में दुग्ध संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों को बोनस हेतु बधाई दी गई। दुग्ध संघ के संचालक कृपाल सिंह सेंधव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.एन. द्विवेदी द्वारा भी अपने उद्बोधन में संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बोनस प्राप्त कर रहे दुग्ध समिति की सदस्यों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में समिति के प्रबन्धकारिणी सदस्य, सचिव संतोष प्रजापति व दुग्ध समिति के सदस्य उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एस.के. जैन द्वारा किया गया एवं जी.एस. जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।