मध्यप्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी जारी, अधिकतर जिले लू की चपेट में 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। वर्तमान में मप्र के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है।
इस वजह से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उधर शुक्रवार को भोपाल में रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
वहां से लगातार आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।