रामनवमी पर ओरछा में जलेंगे दीप, मुख्यमंत्री ने दीप जलाने का किया आह्वान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामराजा की नगरी ओरछा (जिला निवाड़ी) को 10 अप्रैल, रामनवमी पर दीपों से जगमगाने के लिए नागरिकों से भागीदारी का आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्री रामराजा जी के दरबार में उपस्थित होकर प्राकट्य पर्व पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए नागरिक बंधु आमंत्रित हैं।

ओरछा में रामनवमी पर जन-उत्साह का प्रदर्शन हो रहा है। इसके पहले उज्जैन में नागरिकों ने एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर स्वत: स्फूर्त भावना से क्षिप्रा के घाटों और घर-घर में दीप जलाकर कीर्तिमान बना दिया था।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक जिस भी कार्य में भागीदारी करते हैं, उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं।
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की बात हो या कोरोना महामारी से बचाव और उसका सामना कर जन-समुदाय को सुरक्षित कराने का प्रश्न हो, मध्यप्रदेश की जनता ने दृढ़ संकल्प से सफलताएँ प्राप्त की हैं। इसी तरह पर्वों और त्यौहारों में आमजन की भागीदारी जन-उत्साह और जन-उमंग का उदाहरण है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।