शासकीय उद्यान रेसीडेंसी के फलों को भी किया जायेगा नीलाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। इन्दौर के शासकीय उद्यान रेसीडेंसी में लगे आम, जामुन और शहतूत के फलों की भी नीलामी की जायेगी। इस उद्यान में लगे पेड़ों के फलों को नीलाम करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उप संचालक उद्यानिकी त्रिलोकचन्द्र वास्कले ने बताया है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शासकीय उद्यान रेसीडेंसी इन्दौर में लगे पेड़ों के फलों की नीलामी की जा रही है।
फलबहार क्रेता, व्यापारियों से शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर की आम, जामुन और शहतूत की प्राकृतिक/जैविक फलबहार विक्रय हेतु मोहरबंद लिफाफे निविदा आमंत्रित कर नीलामी की कार्यवाही की जाना है।
निविदा पत्र उप संचालक उद्यान कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। भरे हुए निविदा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल के दोपहर 12 बजे तक है।
निविदा उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जायेगी। फलबहार क्रय से पूर्व फलबहार का अवलोकन कार्यालयीन समय में शासकीय उद्यान फलबाग इन्दौर में जाकर किया जा सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।