जहांगीरपुरी हिंसा का एक और आरोपी गुल्ली गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का आरोप, अब तक 25 पहुंचे सलाखों के पीछे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया है.
आरोपी गुल्ली पर सोनू चिकना को हथियार सप्लाई करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रही है.
मामले में लगातार आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ भी की जा रही है. पुलिस अब तक इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान शनिवार शाम को दो गुटों के बीच यह हिंसा देखने को मिली थी, जिसके बाद पुलिस दोनों समुदाय से जो लोग आरोपी पाए जा रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर रही है. मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

जाहिद, अंसार, शहजाद, मुख्तार अली, मो. अली, आमिर, अक्सार, नूर आलम, मोहम्मद असलम, जाकिर, अकरम, इम्तियाज, मो. अली, अहीर, शेख सौरभ, सूरज, नीरज, सुकेन, सुरेश, सुजीत सरकार, सलीम उर्फ चिकना, गुलाम रसूल उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को भी पकड़ा है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली हिंसा के पांच आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने का फैसला किया है. आगे भी बाकी आरोपियों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई हो सकती है.

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे.

जिन पांच आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है, उनमें मुख्य आरोपी कहे जा रहे अंसार का नाम भी शामिल है.

इसके अलावा आरोपी सलीम, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और आहिर के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।