जल जीवन मिशन से करीब 49 लाख ग्रामीण परिवारों के घर पहुँचा नल से जल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* 35 हजार से अधिक ग्रामों की जल-प्रदाय योजनाएँ प्रगतिरत 

 इन्दौर । जल जीवन मिशन में प्रदेश के सभी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के लिए जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य जारी हैं। अब तक 48 लाख 94 हजार 774 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल मुहैया करवाया जा चुका है।
मिशन में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्कूल और आँगनवाड़ी में भी नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 69 हजार 984 स्कूल और 40 हजार 680 आँगनवाड़ी केन्द्रों में जल पहुँचाया जा चुका है, जो लक्षित संख्या का लगभग 60 प्रतिशत है।
मिशन में जल प्रदाय योजनाओं को पूरा कर 4 हजार 325 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन से जल की सुविधा दी गई है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम प्रदेश में विभिन्न जल संरचनाओं पर निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक जल पहुँचाना संभव हो सके। प्रदेश में ग्रामीण आबादी के आकलन के अनुसार एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है, इनमें 40 प्रतिशत से ऊपर लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।
प्रदेश के 35 हजार 684 ग्राम के हर घर में नल से जल प्रदाय करने के लिए निरंतर कार्य जारी है। इनमें 3537 ग्राम की जल-प्रदाय योजनाओं की 90 प्रतिशत, 2141 ग्रामों की 80, 1777 ग्राम की 70 और 28 हजार 229 ग्राम की प्रगति 60 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।