मप्र जायसवाल महासभा द्वारा अक्षय तृतीया पर 21 जोड़ों का विवाह नि:शुल्क कराया जाएगा, तैयारियां जारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा अक्षय तृतीया 3 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज के 21 जोड़े शामिल होंगे। विवाह समारोह में वर-वधु पक्ष को स्वच्छता की शपथ भी इस दौरान दिलाई जाएगी। मध्यप्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह के लिए बैठक व तैयारियों का दौर जारी है।
मध्यप्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जायसवाल एवं सूरज जायसवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं वधु पक्ष को गृहस्थी का सामान भी महासभा द्वारा ही दिया जाएगा।
जायसवाल समाज द्वारा 3 मई को सुबह 11 बजे विवाह समारोह सुगनी देवी ग्राउंड परदेशीपुरा में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज बंधुओं के साथ-साथ वर-वधु पक्ष के रिश्तेदार शामिल होंगे। मध्यप्रदेश जायसवाल महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर होने वाला यह सामूहिक विवाह वर-वधु पक्ष के लिए नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें किसी भी प्रकार का व्यय वर-वधु से नहीं लिया जा रहा है साथ ही जायसवाल समाज में कोरोना काल में अपने अभिभावक को खोने वाले परिवारों के वर-वधु का विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के लिए समितियों का गठन भी किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।