इंदौर को मिली एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं पी.एम स्वनिधी योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में मिला पहला स्थान
इन्दौर। इन्दौर को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं पी.एम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में इन्दौर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त भोपाल निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने पत्र भेजकर कलेक्टर मनीष सिंह के नेतृत्व में किये गये कार्यों की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं “पी.एम स्वनिधि-प्रथम एवं द्वितीय चरण” भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध करवाकर शहरी गरीबों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी आजीविका संवर्द्धन हेतु स्व-सहायता समूह गठन, शहरी गरीब युवाओं का कौशल उन्नयन एव शहरी पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम ब्याज दर पर बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन इस योजना के प्रमुख घटक है।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर मनीष सिंह को भेजे पत्र में कहा है कि इन्दौर जिले द्वारा उक्त योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। प्रदेश में इन्दौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम के उल्लेखनीय कार्य के लिये सराहना की है एवं भविष्य में भी योजनाओं के कुशल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।