कोचिंग संचालक का लेडी टयूटर से था प्रैम प्रसंग, शादी तय होने के साथ ही आरोपी ने बना लिये थे शारीरिक संबध

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 लेकिन प्रेमिका ने दूसरी लड़की के आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो दर्ज करा दिया बलात्कार का मामला
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाने मे एक कोचिंग संचालक के खिलाफ लेडी ट्यूटर द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि आरोपी ने पहले पीडिता के साथ शारीरिक संबध बनाये ओर पीडि़ता द्वारा उसका विरोध करते हुए शिकायत करने की धमकी दी गई तो आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया।
कुछ समय बाद दोनों के घर वाले भी इस शादी के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन दो दिन पहले युवती जब कोचिंग पहुंची तो उसने कोचिंग संचालक को अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके  बाद उनकी शादी टूट गई।
ओर पीडिता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस के अनुसार जवाहर चौक इलाके मे स्थित एक कोचिंग मे पढाने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत मे बताया कि उसने चार साल पहले इस कोचिंग मे पढ़ाना शुरू किया था।
इसी दौरान युवती का कोचिंग संचालक कुनाल दीक्षित के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। बाद मे उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। कुनाल ने उसे जल्द ही शादी करने का झासा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान कोचिंग जवाहर चौके से कोलार इलाके में शिफ्ट कर दी। वही दोनों के घर वाले भी इस शादी के लिए तैयार हो गए, ओर पीडीता का आरोपी कुनाल के घर आना-जाना हो गया।
दो दिन पहले युवती कुनाल के घर गई लेकिन कुनाल घर पर नहीं मिला तो युवती कोलार स्थित उसके कोचिंग चली गई। युवती बिना बताये यहां पहुची तो उसने देखा कि कुनाल किसी दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था।
इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया, बढते विवाद मे कुनाल ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडिता थाने पहुंची जहॉ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।