किच्चा सुदीप के विवादित बयान पर अजय देवगन का बेबाक जवाब, ‘हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और रहेगी’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण ये भी है कि उन्होने कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप को एक जवाब दिया है। दरअसल हाल ही में किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को लेकर कुछ ऐसा कह डाला था जिसके बाद विवाद सामने आया हैं।

हिंदी भाषी लोगों का कहना है कि किच्चा सुदीप को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। ये विवादित बयान अब चर्चा में हैं। दरअसल किच्चा सुदीप ने कहा था कि..

हिंदी अब राष्ट्र भाषा नहीं रही है। बॉलीवुड पैन इंडिया फिल्में बनाने में स्ट्रगल कर रहा है, जबकि साउथ इंडस्ट्री पहले से सफल रही है।” किच्चा सुदीप ने केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद इस तरह का बयान दिया था।

सभी जानते हैं कि केजीएफ एक कन्नड़ फिल्म है। किच्चा सुदीप के इस बयान के बाद सुपरस्टार अजय देवगन ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होने किच्चा सुदीप को टैग करते हुए लिखा कि..

”@KicchaSudeep मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन ।”

इसके बाद अजय देवगन के फैंस भी उनके समर्थन में आ गए हैं। हालांकि किच्चा सुदीप की तरफ से अजय देवगन को किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया है। हालांकि अब देखना ये है कि कन्नड़ सुपरस्टार क्या जवाब देते हैँ। हिंदी और बाकी भाषाओं को लेकर ये विवाद नहीं है बल्कि कई बार ये देखने को मिलता रहता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।