मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए कार्टूनिस्ट देवेंद्र सर की पाठशाला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. आगामी 6, 7 एवं 8 मई 2022 को अभिनव कला समाज में मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए तीन दिवसीय कार्टून एवं चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा इस कार्यशाला में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चों को मैजिक भी सिखाया जाएगा।
कार्यशाला के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 50 बच्चों का पंजीयन किया जाएगा। मोबाईल नंबर 9826667063 पर पंजीयन कराया जा सकता है। कार्यशाला का समय प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण से संबंधित समस्त सामग्री आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षणकर्ता देवेन्द्र शर्मा की कार्टूनिस्ट के रूप में देश-व्यापी पहचान है। उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाज़ा गया है। श्री शर्मा ने लंबे समय तक नईदुनिया में कार्टूनिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। नवभारत टाइम्स के बाद वे इन दिनों अमर उजाला के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सोर्स : पंडित जी 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।