Indore Top News Today – इंदौर हिंदी न्यूज़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
7 Min Read

Indore Top News – 1

संजीवनी 108 एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार

इंदौर ।  मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भोपाल में आज एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवाओं के अंतर्गत 2052 ए.एल.एस., बी.एल.एस. एवं जननी एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक से “एमपी 108 संजीवनी” एप भी लांच किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या ने बताया कि एमपी 108 संजीवनी एप को आमजन गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।
इसका लाभ यह होगा कि इससे निःशुल्क एम्बुलेंस की बुकिंग होगी। एम्बुलेंस पहुँचने की संभावित जानकारी मिलेगी। एप में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए आवश्यकतानुसार अस्पतालों की मैपिंग की गई है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एप में अस्पतालों की सूची तथा अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का विवरण भी दिया गया है।
हितग्राही एवं एम्बुलेंस की रियल टाईम लोकेशन एप से ज्ञात हो सकेगी। इससे मरीज के पहुँचने के पूर्व संबंधित अस्पताल को सूचना मिलेगी। अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से नागरिकों के लिए सुगमता होगी। कॉल सेंटर के सुदृढ़ होने से लोगों को लाभ मिलेगा।
इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं विधायक महेन्द्र हार्डिया के मुख्य  आतिथ्य में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी से यह प्रसारण देखा गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में भी वेबकास्ट के माध्यम से इसका प्रसारण किया गया।
Indore Top News – 2
 यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री श्री चौहान

इंदौर ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटे प्रदेश के छात्र-छात्राओं से मिले। एयरपोर्ट पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनको इस संकट की घड़ी में यूक्रेन से निकालकर अपने देश वापस पहुंचाने में की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने पढ़ाई में आये अवरोध से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
Indore Top News – 3

शासकीय सेवकों का ईएसएस अपडेशन हर हाल में एक मई तक कराने के निर्देश 

इन्दौर। शासकीय सेवकों का ईएसएस (एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस) प्रोफाइल अपडेशन का कार्य हर हाल में एक मई तक पूर्ण करने के निर्देश सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दिए गए हैं। इस काम की धीमी प्रगति पर आयुक्त कोष एवं लेखा ने नाराजगी जताई है।
आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत हर शासकीय सेवक का ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन किया जाना है। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन एवं अन्य कठिनाईयों के निराकरण के लिये जिला कोषालय में एक सेल का भी गठन किया गया है।
ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन न होने से सेवानिवृत और मृत कर्मचारी के पेंशन आदि स्वत्वों के निराकरण में कठिनाई आती है और देरी भी होती है। इस वजह से सभी विभागों के अधिकारियों को हर हाल में एक मई तक यह काम पूर्ण करने के लिए ताकीद किया गया है।

Indore Top News – 4
आ लौट चले योजना का फायदा लेने की अपील 
इन्दौर । समग्र शिक्षा अभियान (सेकेण्डरी एजुकेशल) अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा 09 से 12 तक ड्रापआउट शाला त्यागी विद्याथियों को पुनः स्कूल की मुख्य धारा में लाने के लिये “आ लौट चलें” योजना गत माह से प्रारंभ की है। योजनान्तर्गत पूर्व में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उपलब्ध करायी गई ड्रापआउट में सम्मिलित विद्यार्थियों को उनका समग्र आईडी डालकर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा के लिए फार्म भरने की सुविधा दी गई थी। कई प्राचार्यो एवं जिला शिक्षा अधिकारियों ने इस पद्धति से परीक्षा फार्म भरने में अत्यंत कठिनाई का लेखा लिया है।
“आ लौट चलें” योजना में परीक्षा फार्म भरने के लिये सरलीकृत निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय को सहमति से जारी किये जाते है। ऐसे समस्त विद्यार्थी जिनका माध्यमिक शिक्षा मंण्ल में जीवित नामांकन है। वे संबंधित को नामांकन क्रमांक दर्शाने वाला प्रपत्र अंकसूची अपलोड करना होगा। ऐसे समस्त विद्यार्थी जिन्होंनें 01 जनवरी 2022 को 14 वर्ष की आयु को पूर्ण कर ली है। परन्तु 18 वर्ष के नहीं हुये है पात्र होंगे। विद्यार्थियों को उनके द्वारा उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण की गयी पिछली परीक्षा की अंकसूची अपलोड करना होगी।
Indore Top News – 5
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं को बताये गये कानूनी अधिकार

इन्दौर । इन्दौर के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा जिला न्यायाधीश मनीष श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य वी. बाबू भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं को दुर्घटना की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सेवाओं, नियमों, विकल्पों और उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके अन्य अधिकारों के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान विशेष रूप से एक महिला संस्थान है जिसमें 212 छात्र शिल्पकार प्रशिक्षण योजनाओं और शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजनाओं में पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रज्ञा रावत, साकेत कुमार, केशव श्रीवास्तव, शंकर लाल पोरवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Indore Top News – 6
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों के लिये विदेश अध्ययन नि:शुल्क शिक्षा योजना 

इन्दौर । सहायक श्रमायुक्त इन्दौर संभाग इन्दौर ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित ‘’विदेश अध्ययन हेतु नि:शुल्क शिक्षा योजना’’ अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों, जिनके द्वारा विदेश स्थित शैक्षणिक संस्थान में स्नातकोत्तर/शोध उपाधि हेतु TOEFL/IELTS/PTE/CELPIP/CAE/CPE/GRE इत्यादि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की जाती है, को विदेश स्थित संस्थान में अध्ययन के लिए शैक्षणिक शुल्क (अधिकतक 40,000 यू.एस. डॉलर) वार्षिक निर्वाह भत्ता (अधिकतम 10,000 यू.एस. डालर), यात्रा किराया, वीजा शुल्क एवं प्रीमियम राशि का हितलाभ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदान की जायेगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।