इंदौर में बायो सीएनजी गैस भी कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी, यह शिकायत प्रोजेक्ट मैनेजर ने कंपनी संचालक के खिलाफ की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर में दो माह पहले ट्रेचिंग ग्रांउड पर तैयार हुए एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट से अभी तक सभी सिटी बसों को गैस मिलना शुरू भी नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर प्लांट संचालन करने वाली कंपनी और उसके कर्मचारियों के बीच विवाद सामने आ रहा है। संचालन करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कंपनी संचालक के खिलाफ ही थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्लांट का संचालन कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनिथ पिता शिवराज ने खुड़ैल थाने में प्लांट का संचालन कर रही एयरॉक्स नायजन कंपनी के संचालक अनिल अग्रवाल व नवरंग इंजीनियरिंग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। विनिथ ने शिकायत की है एयरनाक्स नायजन कंपनी के साथ अनुबंध के समय तय हुआ था कि कंपनी तय समय में काम पूरा करेगी और गुणवत्ता वाले पार्ट्स लगाएगी। इस प्लांट को तैयार करने के लिए 90 फीसद राशि जीपीएस रिन्यूएबल प्लांट कंपनी ने एयरनाक्स कंपनी को दिए है। विनिथ का कहना है कि कंपनी ने काम भी पूरा नहीं किया और पूर्जे भी घटिया क्वालिटी के लगाए।

विनिथ ने शिकायत की है कि प्लांट में 18 अप्रैल को गैस एकत्र करने वाला एक बलून अचानक फट गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद 20 अप्रैल को दोपहर एक बजे प्लांट को बंद किया गया। जबकि पूर्व में एयरनाक्स कंपनी को प्लांट में तकनीकी सुधार के लिए जो भी बाते कही गई, उसका पालन अनिल अग्रवाल ने नहीं किया।

उनका कहना है कि कम गुणवत्ता के पार्ट्स लगाए जाने से प्लांट में भोपाल गैस त्रासदी जैसी कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भोपाल गैस त्रासदी का दर्द किसी से भी छुपा नहीं है और उसके परिणाम लोग आज भी भुगत रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।