इंदौर: पुलिस लाइन में रहने वाले प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, सुबह चाय देने गई पत्नी तब चला पता, पुलिस कर रही जांच

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पुलिस लाइन रहने वाले पुलिसकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक द्वारकापुरी थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। घटना के समय पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब पत्नी ने दरवाजा खटखटाया और नहीं खुला तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मी का नाम मोहन सोलंकी है। रविवार देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह मिली। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से खरगोन का रहने वाला था।

इंदौर में राजेंद्र नगर स्थित पुलिस लाइन में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह द्वारकापुरी थाने में पदस्थ था।  पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह कमरे को अंदर से बंद करके सो रहा था। सुबह पत्नी चाय देने गई लेकिन मोहन ने दरवाजा नहीं खोला।
काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर मोहन फंदे पर लटका था।
मृतक की पत्नी कोर्ट में बाबू है। यह बात सामने आई है कि प्रधानारक्षक मोहन सोलंकी कुछ समय से डिप्रेशन में था। संभवतः इसी के चलते आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।