लाल किले की दीवारों में किसके खून की लाली है – हरविंदर सिंह ग़ुलाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

लाल किले की दीवारों में किसके खून की लाली है
ताजमहल की सुंदरता में किसने रौनक डाली है
क़ुतुब मीनार की ऊंचाई किसके दम पर मगरूर है
चीन की दिवार क्यों सारी दुनिया में मशहूर है
इन सबके पीछे इक मेहनत कश मज़दूर है
कांट छाँट क़र कंदराओं को जिसने मंदिर कर डाला
देवो को छतीस भोग मिले पर जिसे न मिला निवाला
जिसने खोद खदानों से निकला कोहिनूर है
पर जिसके हिस्से में न कोई जन्नत न हूर है
इन सबके पीछे इक मेहनत कश मज़दूर है
सिंधु घाटी के अवशेष ये हमे बताते है
सभ्यताओं के देश जहाँ पत्थर भी पूजे जाते है
मिस्र यूनान रोमा के किस्से अब तक मशहूर है
सभ्यताओं का रचयिता फिर क्यों इतना मजबूर है
इन सबके पीछे इक मेहनत कश मज़दूर है
करते है हम स्तुतिगान उस श्रम जीवी मानुष का
जिसके हिस्से में विष आया सभ्यताओं के कालुष का
काट हिमालय का सीना जो जल लाया भरपूर है
जिसके अधर की तृष्णा अब भी जल से दूर है
इन सबके पीछे इक मेहनत कश मज़दूर है
एक दिवस मना लेने से क्या इनका कल सवरेगा
 स्वास्थ्य शिक्षा सम्मान से इनका भी जीवन गुजरेगा
अन्न उगते भूखे रहकर पेट हमारा भरते ज़रूर है
मनरेगा का पैसा भी न देती सरकार मगरूर है
इन सबके पीछे इक मेहनत कश मज़दूर है.
हरविंदर सिंह ग़ुलाम
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।