इन्दौर में 101 फीट का तिरंगा फहराएंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी 

sadbhawnapaati
2 Min Read

इन्दौर। देश की आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर देशभर के कई शहरों में प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराने के साथ इस अभियान का आगाज़ इन्दौर में भी तिरंगा अभियान के साथ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम गुरुवार 5 मई को शाम 6 बजे जंजीरवाला चौराहा से मालवा मिल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेजुवेनेट हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के पास रखा गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां 101 फीट का तिरंगा फहरायेंगे।
रेजुवेनेट हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर द्वारा आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथियों के अलावा चर्च के बिशप, शहर काजी, गुरुद्वारा प्रमुख सहित विभिन्न धर्म प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

सैन्य अधिकारी व शहीदों के परिजन भी होंगे शामिल

सेंटर प्रमुख डॉ. अनिल गर्ग के मुताबिक आयोजन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस सिसोदिया, कर्नल आशीष मारूलकर, मीररंजन नेगी सहित वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिवार से वीर नारियां व उनके परिजन इसमें शामिल होंगे।

डॉ. गर्ग के मुताबिक आयोजन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 101 फीट का तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा का राष्ट्रीय अभियान है। 100 फीट तिरंगे को 365 दिन 24 घंटे नियमानुसार फहराया जा सकता है।
देश के नागरिक खासकर युवा वर्ग ये समझे की वे कितने भी सशक्त हो जाए मगर राष्ट्र मजबूत नहीं होगा, तो उनकी मजबूती कोई काम नहीं आएगी। हमें राष्ट्र को मजबूत बनाना होगा।

Share This Article