आज राजवाड़ा मरीमाता रोड का भूमि पूजन करेंगे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। मरीमाता चौराहा बाणगंगा से राजवाड़ा चौक तक चौड़ी की जाने वाली सड़क का भूमि पूजन 5 मई को होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।
मरीमाता से सदर बाजार इमली बाजार चौराहे तक यह सड़क साठ और इमली बाजार सुभाष मार्ग से राजवाड़ा तक चालीस फुट चौड़ी बनेगी। पहले मरीमाता से सुभाष मार्ग तक तोड़फोड़ होगी।
इस हिस्से में ड्रेनेज पाइप लाइन के प्रारंभिक काम चल रहे है। नगर निगम बीते छह महिनों से स्मार्ट सिटी के काम को गति दे रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सबसे पहले सड़क चौड़ी करने लेफ्ट टर्न यातायात के लिए चौड़े व सुगम करने का काम किया जा रहा है।
बड़ा गणपति सुभाष प्रतिमा से कृष्णपुरा छत्री चौराहा तक का काम लगभग सत्तर फीसदी पूरा हो गया है। धर्मस्थल भी एक-एक कर हटते जा रहे है। व्यापारियों के साथ धर्मस्थल तक के कर्ताधर्ता सड़क चौड़ी करने में सहयोग देने लगे हैं।
नगर निगम बारीश के पहले कृष्णपुरा बड़ा गणपति सड़क को यातायात के लिए खोलना चाहता है। उम्मीद है एक से डेढ़ महिने में यह सड़क बनाकर पूरी कर ली जाएगी।
बड़ा गणपति सहित कई चौराहों पर अधूरा पड़ा काम पूरा करने का टारगेट पूरा किया जा रहा है। खजूरी बाजार से गोराकुंड के बीच रामद्वारा और जानकीनाथ मंदिर से लगे अन्नपूर्णा मंदिर को हटाने का काम शेष बचा है।

व्यापारियों ने कहा जल्दी पूरा करें सड़क का काम 

होजियरी व्यापारी नीलू गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ी करने के काम के चलते व्यापारियों का बहुत नुकसान हो चुका है। बारीश में काम धंधे वैसे भी कमजोर रहते है इसलिए सड़क को काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
बिजली के खंभे ड्रेनेज, सीवरेज सभी काम इस तरह पूरे किए जाएं ताकि भविष्य में बाधा नहीं आए। कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा चौक के बीच अभी से सड़क की ऊपरी सतह की सीमेंट बहकर गिट्टी उभर आई है। ऐसे घटिया काम को फिर से करवाया जाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।