पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पर प्रकाशित पुस्तक ‘ताई’ का विमोचन करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। पद्मभूषण तथा पूर्व लोक सभा स्पीकर रहीं इन्दौर की पूर्व सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन के लोक सभा अध्यक्ष कार्यकाल पर लिखी पुस्तक ‘ताई’ का विमोचन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार 5 मई को लाभ मंडपम् में करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक शंकर लालवानी, आयोजक संस्था महानगर विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक डागा तथा महाराष्ट्र साहित्य सभा के अध्यक्ष अश्विन खरे ने बताया कि श्रीमती महाजन के स्पीकर कार्यकाल पर यह पुस्तक सुप्रसिद्ध लेखिका मेधा किरीट ने लिखी है।
ताई नाम से प्रकाशित इस बहुआयामी पुस्तक के दोनों संस्करणों का विमोचन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा करेंगे। आयोजन 5 मई को सायं 4.30 बजे अभय प्रशाल स्थित लाभ मंडपम में आयोजित होकर सभी के लिए खुला है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।