तेलंगाना में गरजे राहुल गांधी, किसान मुद्दों को लेकर कहा- सरकार बनने पर 2 लाख रुपये का कर्जा माफ होगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

राहुल गांधी ने कहा, हम चुनाव में टीआरएस को गिरा देंगे कांग्रेस नेता ने कहा- सरकार बनने पर किसानों को दी जाएगी सही एमएसपी

वारंगल: तेलंगाना के वारंगल में सत्तारूढ़ दल टीआरएस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम चुनाव में टीआरएस को गिरा देंगे और यह कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी लड़ाई होगी।

 

उन्होंने कहा, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को बर्बाद किया है, और युवाओं से लाखों-करोड़ों की चोरी की है, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। किसान मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने कहा, राज्य में किसानों की विधवाएं रो रही हैं, यहां ऐसी हजारों महिलाएं हैं जिनके पतियों ने आत्महत्या की, इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

कांग्रेस नेता ने कहा ने कहा तेलंगाना के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। किसानों के 2 लाख रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा और आपको (किसानों को) सही एमएसपी मिलेगा। यह कुछ महीनों में (कांग्रेस सरकार के बनने के बाद) किया जाएगा।

उन्होंने जनता से कहा कि आज आपके जो चीफ मिनिस्टर हैं वो सिर्फ उद्योगपतियों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के किसी भी परिवार को घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे ही यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही 2 लाख का कर्जा माफ हमारी पार्टी करेगी। राहुल ने कहा कि ये खोखले शब्द नहीं हैं। किसानों की रक्षा के बिना तेलंगाना का सपना पूरा नहीं हो सकता।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, भाजपा जानती है कि कांग्रेस उनके साथ कभी समझौता नहीं करेगी, इसलिए वह तेलंगाना में टीआरएस की सरकार चाहती है। इसका सबूत है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री जितना चाहें उतना पैसा चुरा सकते हैं और बीजेपी सरकार (केंद्र) उनके बाद ईडी नहीं भेजती है।

इस रैली में उन्होंने अपने टिकट पाने वाले उम्मीदवारों को भी यह संदेश दिया कि चुनाव में कांग्रेस का टिकट योग्यता के आधार पर दिया जाएगा, चाहे आप कितने भी शक्तिशाली हों या आप कितने भी बड़े क्यों न हों। गरीबों, किसानों के साथ नहीं तो कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।