गीता भवन में निःशुल्क नेत्र शिविर में 145 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

* शिवोदया वेलफेयर सोसायटी द्वारा अब तक पांच निःशुल्क शिविरों का आयोजन
इन्दौर। शिवोदया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आज दूसरी बार गीता भवन मंदिर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर का आयोजन सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष किशोर गोयल विशेष अतिथि थे।
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। सांसद लालवानी ने अपने रक्तचाप की जांच भी करवाई। उन्होंने शिविर में आए मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ भी की।
सोसायटी की प्रमुख भावना नितिन अग्रवाल ने प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत कर उन्हें बताया कि अब तक पांच स्थानों पर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 650 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। गीता भवन में यह दूसरा नेत्र शिविर है।
शंकरा आई हास्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में आए 375 मरीजों की आंखों का परीक्षण कर 145 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया।
कुछ मरीजों को औषधियां एवं चश्में प्रदान करने की अनुशंसा भी की गई। शिविर के बाद 50 मरीजों को शंकर आई हास्पिटल ले जाकर अत्याधुनिक उपकरणों से जांच भी की गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।