इंदौर लोकायुक्त ने दो जगह रिश्वतखोरो अधिकारीयों को रंगे हाथों पकड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

खंडवा में मुख्‍य चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को दस हजार ओर बुरहानपुर में सहायक विकासखंड प्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा – डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल 
इंदौर – लंबे समय बाद आज एक बार फिर इंदौर लोकायुक्त एक्शन मोड़ में नजर आया और एक ही दिन में दो रिश्वतखोर अधिकारियों को पकड़ा । पहली कार्यवाई खंडवा की है जहाँ डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण सिंह बघेल ने शिकायतकर्ता सविता झरबड़े (स्टाफ़ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छेगाँव माखन ज़िला खंडवा) की शिकायत पर chmo डी॰एस॰ चौहान को पकड़ा । दरसअल सविता अपना स्थानांतरण ज़िला अस्पताल खंडवा में करवाना चाहती थी जिसके लिए वह Cmho से डी॰एस॰ चौहान से मिली तो Cmho चौहान द्वारा उससे स्थानांतरण के एवज में रुपये 40000 की माँग की गई जिसकी शिकायत अवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में आकर की गई बातचीत के दौरान 35000 हजार में लेनदेन तय हुआ दिनांक 9.05.2022 को Cmho डी॰एस॰ चौहान को उनके निवास में 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा ।
वही दूसरी कार्रवाई बुरहानपुर की है । जहाँ विजय पवार, सहायक विकासखंड प्रबंधक खकनार, जिला बुरहानपुर की शासकीय राशि के आवंटन एवं एरियर भुगतान के एवज में रिश्वत राशि की मांग शिकायत हुई थी । जिसके बाद आज सुश्री सरिता स्वामी, जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत कार्यालय बुरहानपुर को विजय पावर से 25 हजार रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।