स्टार्टअप पॉलिसी :  स्टार्टअप संचालकों और निवेशकों का सम्मेलन संपन्न  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की दिशा में होगी मील का पत्थर साबित : मंत्री सकलेचा

इन्दौर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि आगामी 13 मई को इन्दौर में स्टार्टअप की नई पॉलिसी लांच की जायेगी। यह पॉलिसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से लांच करेंगे। इस अवसर पर इन्दौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सकलेचा ने कहा कि स्टार्टअप की नई पॉलिसी आत्मनिर्भर भारत तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। इस पॉलिसी में स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिये अनेक प्रावधान किये गये हैं। यह पॉलिसी स्टार्टअप के प्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।
सकलेचा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित स्टार्टअप के कर्टन रेजर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप के संचालकों और निवेशकों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कराया गया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के आयुक्त पी.नरहरि, कलेक्टर मनीष सिंह, डॉ. निशांत खरे, सावन लड्डा विशेष रूप से मौजूद थे।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को साकार रूप देने के लिये इन्दौर में पुरजोर प्रयास किये जा रहे है। हमने गत 26 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में स्टार्टअप कार्यक्रम कर संकल्पों को साकार करने की शुरुआत की थी। अल्प समय में ही स्टार्टअप के सुझावों को आधार बनाकर नई स्टार्टअप पॉलिसी तैयार की गई है। पॉलिसी को अमली रूप देने के प्रयास भी शुरू कर दिये गये हैं। स्टार्टअप में हम अग्रणी भूमिका निभाने में आगे बढ़ रहे हैं। फण्डिंग की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्दौर को स्टार्टअप हब बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप के संचालकों तथा निवेशकों के मध्य समन्वय स्थापित कराया गया। स्टार्टअप से चर्चा के दौरान अनेक निवेशकों ने निवेश करने की रूचि प्रदर्शित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 9 स्टार्टअप कंपनियों में निवेश के लिये 28 निवेशकों ने अपनी रुचि जाहिर की। कार्यक्रम में 9 स्टार्टअप के प्रतिनिधियों ने अपने इनोवेशन, इनोवेटिव की जानकारी दी।
साढ़े 6 करोड़ रुपये की फंडिंग की आशा
एम.एस.एम.ई एवं फिक्की द्वारा आज इन्दौर में आयोजित स्टार्टअप का पिच-अप कार्यक्रम से साढ़े 6 करोड़ रुपये की फंडिंग होने की आशा है। इन्वेस्टर्स और विभिन्न स्टार्टअप के बीच चर्चा हुई और परस्पर नेटवर्किंग में सफलता प्राप्त हुई। कार्यक्रम के बाद संयोजक सावन लड्डा ने उद्योग विभाग के आयुक्त पी. नरहरि को  उपरोक्त संबंध में जानकारी दी। आज आईकेन, विजनपार्क, एयरट्रिलियन, स्काईलेन, ड्रोन, ग्रीन हैवन, जीकॉन, माम्स कार्ट पहल जैसे स्टार्टअप में निवेशकों द्वारा रुचि दिखाई गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।