इंदौर आज के मुख्य हिंदी समाचार – Indore Hindi News

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News in Hindi-1

छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को आवेदन की विशेष सुविधा 

इन्दौर। इन्दौर जिले में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत विगत वर्षो 2018–2019, वर्ष 2019-2020 तथा वर्ष 2020-2021 मे छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन की अनुमति प्रदान की जा रही है। इसके लिये 13 मई तक का कार्यालय के लॉगिन पर अवसर दिया गया है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिनका प्रवेश डाटा एवं फीस डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है, परन्तु आवेदन ऑनलाईन नही कर सके है, उन विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे अपनी संस्था के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, जिससे उनको आवेदन भरने की अनुमति प्रदान की जा सके।

Indore News in Hindi-2

आर्थिक सहायता स्वीकृत 

इन्दौर। आकाशीय बिजली गिरने से गत मार्च माह में इन्दौर जिले के देपालपुर तहसील के ग्राम चांदनखेड़ी निवासी सन्नी पिता बापू की मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी गई है। यह सहायता राशि मृतक के पिता बापू पिता अम्बाराम के नाम से स्वीकृत हुई है।

Indore News in Hindi-3

गौपालन एवं गौ संवर्धन बोर्ड को दान करने पर मिलती है आयकर में छूट 

इन्दौर। आयकर विभाग द्वारा मध्यप्रदेश गौपालन एवं गौ संवर्धन बोर्ड को 80-जी (5) (V1) आयकर नियम 1961 के अंतर्गत छूट प्राप्त है। बोर्ड को www.gopalanboard.mp.gov.in पर ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से दान दिया जा सकता है।
बोर्ड का बैंक खाता क्रमांक 10078152744 भारतीय स्टेट बैंक आईएफएससी IFSC SBIN0030388 शाखा नर्मदा भवन भोपाल है।
दान की राशि आरटीजीएस/एनईएफटी करने पर दानदाताओं के नाम, पिता का नाम, वर्तमान का पता, पेन नंबर और आरटीजीएस/एनईएफटी का रेफ्रेंस नंबर और दिनांक बोर्ड को mpgopalanboard@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेजना होगी। दानदाताओं से अपील है कि गौशालाओं में आश्रित गौवंश के पालन एवं संवर्धन में सहयोग प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक दान करें एवं आयकर में प्राप्त छूट का लाभ उठाएं।

Indore News in Hindi-4

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिये एमपीटास्क में आवेदन करने की सुविधा प्रारंभ 

इन्दौर। पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में इन्दौर जिले में संचालित महाविद्यालयों मे नवीन प्रवेशित अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल एमपीटास्क प्रारंभ कर दिया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के समस्त विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे विभागीय पोर्टल एमपीटास्क पर www.tribal.mp.gov.in/mptaas पर हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन बनाकर तत्काल आवेदन ऑनलाइन भरने की कार्रवाई करें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।