इंदौर की मुख्य ख़बरें – Indore Top News in hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

Indore Top News -1

हैदराबाद का दल इंदौर आया, साफ सफाई और कचरे का निपटान देखा 

इंदौर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का नगर निगम का दल इंदौर नंबर वन को देखने आया। यहां टीम ने शहर की साफ सफाई, कचरा इकट्ठा करने का तरीका, ट्रेचिंग ग्राउंड कचरे से कमाई वाले प्रोजेक्ट व अटल सिटी ट्रांसपोर्ट को चलाने का तौर तरीका देखा। दल को सुबह झोन नंबर छह के न्याय नगर में घर-घर से कचरा इकट्ठा करने का काम देखा। इसके बाद स्टार चौराहा गारबेज ट्रांसफर स्टेशन देखा। इसी क्रम में सिटी बस अटल बस सेवा देखी। छप्पन दुकान, सराफा चाट चौपाटी, स्वीपिंग मशीन से रात्रिकालीन सफाई देखी। स्वच्छ भारत मिशन के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा व अन्य अफसर साथ थे।
इंदौर की सफाई व्यवस्था सिस्टम को देखकर तेलंगाना के दल ने सराहा और हैदराबाद समेत तेलंगाना में लागू करने की बात कही। हैदराबाद के महापौर कमिश्नर व स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस दल में आए हुए है।
Indore Top News -2

बरसों से निष्क्रिय पड़ी सहकारी संस्थाएं खत्म की जाएगी, लगभग 96 संस्थाओं को नोटिस जारी

इंदौर। सहकारिता विभाग ने बरसों बरस से निष्क्रिय पड़ी सहकारी संस्थाओं को खत्म करने के लिए नोटिस जारी किए है। 96 संस्थाओं को नोटिस थमाए गए। मध्यप्रदेश, राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी. ओझा ने एक आर्डर जारी किया है जिसमें इंदौर समेत प्रदेश भर के जिलों की सहकारी संस्थाओं की सूची में फर्जी सदस्यों की बात पाई है। इस तरह की शिकायत पाए जाने के बाद जांच में जो तथ्य सामने आए उसके अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है।
कई समाजों ने भी अपने सदस्यों के लिए ऐसी संस्थाएं खोलकर सरकार से लाभ प्राप्त किए लेकिन सदस्यों तक लाभ नहीं पहुंचा। ऐसी संस्थाएं भी सहकारिता विभाग के निशाने पर है। मध्यप्रदेश में 1940 के दशक से प्रारंभ हुआ सहकारी आंदोलन इसीलिए कमजोर पड़ गया कि इसमें भ्रष्ट तत्व घुस आए। दरअसल 1940 के दशक में होलकर शासनकाल में इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से सहकारिता का पदार्पण हुआ था ताकि बनिये ब्याजखोरों के आम आदमी को कर्ज देकर भारी ब्याज वसूलकर शोषण करने की प्रवृत्ति से बचाया जा सके लेकिन सत्तर के दशक में स्वार्थी राजनेताओं व सहकारिता विभाग के अफसरों ने सहकारिता आंदोलन को ऐसा चूना लगाया कि कई बैंक दिवालिया होकर खातेदारों का करोड़ों रूपया डूब गया। अब देर आयद दुरूस्त आयद की तर्ज पर फर्जी व नाम के लिए चलने वाली संस्थाओं को खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी।

Indore Top News -3

बारह की बजाय पंद्रह साल हो गए फिर भी क्रमोन्नति नहीं, दो हफ्ते में लाभ देने का भरोसा दिया 

इंदौर। नियमित शिक्षकों की तरह समान अध्यापकों को 12 साल की बजाय पंद्रह साल में भी पदोन्नति क्रमोन्नति नहीं देने के मामले में अब भरोसा दिया गया है कि दो हफ्ते में 40 हजार अध्यापकों को पदोन्नति क्रमोन्नति का फैसला लिया जाएगा। आजाद अध्यापक संघ के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निजी सलाहकार शिव चोबे ने दो हफ्ते में क्रमोन्नति भरोसा दिया। ज्ञात रहे हर शिक्षक को क्रमोन्नति नहीं मिलने से तीन हजार से पांच हजार रूपए का नुकसान हो रहा है।

Indore Top News -4

इन्दौर प्रेस क्लब का मेगा हेल्थ कैम्प 14 मई को 

इन्दौर। इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों, मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए 14 मई 2022, शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रेस क्लब में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के सहयोग से होने वाले हेल्थ कैम्प में हृदयरोग, हड्डी रोग, टी.बी. एवं चेस्ट, नेत्र रोग, दंत रोग, जनरल सर्जन, मेडिसीन विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण  किया जाएगा। साथ ही शुगर, बीपी (रक्तचाप) और ईसीजी की नि:शुल्क जांचें एवं फीजियोथैरेपी परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टरों दिया जाएगा। शिविर में अरबिंदो हॉस्पिटल के ख्यातनाम डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

Indore Top News -5

नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह आज इन्दौर में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे 

इन्दौर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह 11 मई को इन्दौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री भूपेन्द्र सिंह दोपहर 2 बजे इन्दौर पहुंचेंगे और एआईसीटीएसएल सभागृह में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:30 बजे एआईसीटीएसएल सभागृह में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। मंत्री सिंह दोपहर 4 बजे विधानसभा इन्दौर-3 एवं नगर पालिक निगम के अंतर्गत विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। मंत्री सिंह शाम 5 बजे इन्दौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।