MP में पुलिस के सामने वारदात :शराब पीकर हंगामा कर रहा था युवक, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मप्र के महू में एक शराबी युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराबी युवक हंगामा कर रहा था और रास्ते में आते-जाते लोगों से मारपीट कर रहा था। इस पर गुस्साई भीड़ ने उसे पीटा कि गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम लक्ष्मण सिंह (26) है। मृतक आबा चंदन का निवासी था। उसने दो शादियां की थी। पहली पत्नी श्रीराम नगर में रहती है तो दूसरी पत्नी महू थाना क्षेत्र में रहती है।
सोमवार रात को वह पत्नी से मिलने गया था। युवक शराब के नशे में था और आते-जाते लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। काफी देर तक यह हंगामा हो रहा था। इस पर गुस्साए लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
इस घटना में यह बात भी सामने आई है कि घायल युवक को पुलिस पहले थाने लेकर गई उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। इस पर परिजनों ने सवाल उठाया कि पहले उसे अस्पताल लेकर क्यों नहीं गए। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें भीड़ युवक को पीट रही है और  वह नारे लगा रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।