तीन ने किया जहर खा आत्महत्या का प्रयास – एक की मौत, दो की हालत नाजुक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News। डिप्रेशन के चलते एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर लीं। वहीं दो अन्य लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया, वे अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन पिता शिवनारायण तीस वर्ष निवासी कनाड़िया ने घर में जहर खा लिया। उल्टियां होने पर परिजन को उसने जहर खाने की बात बताई। तत्काल उसे एम वाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक जीवन ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है। हांलाकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कनाड़िया पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
इसी प्रकार श्रीराम नगर में रहने वाले विजय पिता चंद्रशेखर दुबे 48 साल ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया विजय को भी एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है वही बाणगंगा थाना अंतर्गत रेवती रेंज के पास रहने वाली निर्मलाबाई पति लक्ष्मण राठौर उम्र पचास साल ने जहर खा लिया जिसे परिजन अरविंदो अस्पताल ले गए , जहां से उसे एम वाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।