इंदौर गौरव दिवस: 23 से 29 मई तक खेल प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये गये आव्हान के आधार पर इंदौर में भी 25 मई से गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
गौरव दिवस के तहत इंदौर जिले में 23 से 29 मई तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
इंदौर गौरव दिवस के तहत 31 मई को मुख्य कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक, लोक-कला, साहित्य कार्यक्रम के साथ ही खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
इसी क्रम में 23 से 29 मई 2022 तक बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, बिलियर्ड्स, स्क्वैश, बास्केटबॉल, टेनिस, तैराकी, शूटिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, स्केटिंग, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, कराटे, ताइक्वांडो, जूडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती, मैराथन व अन्य खेलो की प्रतियोगिताएँ होंगी।
यह प्रतियोगिताएँ विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जीतु जीराती तथा कलेक्टर मनीष सिंह व नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देशन में होंगी।
उक्त खेल प्रतियोगिताओ सम्मिलित होने के लिये मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी 9827022880 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।