दो पक्षों में विवाद : दोस्तों के साथ दूसरे पक्ष को समझाने गया था, दोनों पक्षों में चाकूबाजी दौरान युवक की हत्या घटना सीसीटीवी में कैद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात को उस वक्त तनाव फैल गया जब एक युवक की हत्या हो गई। जिस युवक की हत्या हुई है वह अपने साथी के साथ गया था।उसके पास से भी चाकू मिला है। बातचीत के दौरान विवाद हुआ और उसके सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। मृतक का नाम शुभम है।  शुभम अपने दो-तीन साथियों के साथ एक रिक्शा से राजकुमार के गैरेज पर  गया था। वहां पर उनमें विवाद हुआ।

इसी बीच शुभम और उसके साथी ने राजकुमार सोनकर पर चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार ने भी शुभम के सीने में चाकू घोंपा और वह गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजकुमार का गैरेज है।

पहले उसने गुमराह किया कि कुछ लोग रिक्शा से आए थे जिनका आपस में विवाद हो गया लेकिन फुटेज से स्पष्ट हुआ कि राजकुमार द्वारा हमला करने से ही शुभम की मौत हुई है।

राजकुमार भी हमले में घायल हुआ है। घटना के बाद बाकी के साथी भाग गए। जानकारी मिली है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई है।

गैरेज पर एक लड़की आती थी।आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।

दोस्त की मदद के लिए गया था शुभम

इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोनू नामक युवक की युवती से दोस्ती थी। बाद में राजा नाम के युवक से युवती का संपर्क हुआ। राजा, राजकुमार का दोस्त है और अक्सर उसके गैरेज पर आता है।

युवती को लेकर मोनू और राजा में विवाद चल रहा था। मोनू अपने दोस्त शुभम के साथ राजकुमार के गैरेज पर समझाने गया था। वहां राजा भी था। उनमें विवाद हुआ और शुभम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घायल राजकुमार की पत्नी का कहना है कि पति के गैरेज पर कुछ दिन से एक युवती वाहन सुधरवाने आ रही थी।

युवती की जिस युवक से दोस्ती थी, उसे शक था कि पति और युवती के बीच बातचीत है। इस बात पर झगड़ा हुआ था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के पास फुटेज भी है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।