इन्दौर में आज से प्रारंभ होंगे गौरव दिवस के सात दिवसीय आयोजन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये गये आह्वान पर पूरे प्रदेश में हर शहर और हर गांव में गौरव दिवस के आयोजन किये जा रहे है। इसी सिलसिले में इन्दौर में आगामी 31 मई को गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही तय किया गया है कि गौरव दिवस के अवसर पर सात दिनों तक विभिन्न तरह के आयोजन शहर में किये जाए। इसी के तहत गौरव दिवस के सात दिनी आयोजन का सिलसिला आज 25 मई से प्रारंभ होगा।

आगामी 31 मई तक शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। गौरव दिवस के तहत पहले दिन इन्दौर में वृक्षारोपण और जल उत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जायेगा। इसके लिये विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।