पुराने बाजार बताएंगे अपना गौरवशाली इतिहास 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

विशेष साज-सज्जा के साथ ही ग्राहकों का करेंगे पेय पदार्थों से स्वागत 
 Indore News in Hindi। गौरव दिवस के संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय में शहर के मध्य में स्थित पुराने बाजारों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, पूर्व विधायक श्री गोपी नेमा सहित शितलामाता बाजार, मरोठिया बाजार, बोहरा बाजार, पिपली बाजार, सांठा बाजार आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में तय किया गया कि गौरव दिवस के आयोजन के तहत इन पुराने बाजारों में विशेष साज-सज्जा की जायेगी।
ग्राहकों का स्वागत मिश्री, चॉकलेट, केरी का पना, जल जीरा, ठंडाई आदि से किया जायेगा। शितलामाता बाजार में वस्त्रों के माध्यम से अलग-अलग कलर थीम पर सजावट की जायेगी।
इन संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर अधिकतम दस प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने का निर्णय भी लिया। विभिन्न पुराने बाजारों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगायेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।