चेन स्नेचिंग की दो घटना,पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों तक पहुंचने का कर रही प्रयास

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र स्नेचिंग की दो घटनाओं में पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दीपिका पति संतोष बारिया 33 साल निवासी ममता नगर ने दर्ज कराई  कि कल शाम वह पैदल-पैदल प्रगति नगर से घर जा रही थी तभी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से सोने का दो तोले का मंगलसूत्र सहित पेंडल खींचा और फरार हो गए।
फरियादी दीपिका बारिया ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों बदमाशों का पीछा भी किया मगर वे हाथ नहीं आए। द्वारकापुरी पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
इसी प्रकार मनीषपुरी कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय सुरभि पति राकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह घर के पास टहल रही थ , तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए।
पुलिस पलासिया ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। और दोनों ही मामलों मे अपराधियों तक पहूंचने कज लिए सीसीटीवी कैमरो कघ मदद ले रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।