तीन बोरी सोयाबीन के चोर धराए, पूछताछ में कबूली चालीस बोरी की चोरी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। चुराए गये सोयाबीन को बेचने के चक्कर में सोयाबीन छोर धरा गये पूछताछ में उन्होने अन्य चोरी की बात भी कबूली  मायला सांवेर थाना क्षेत्र का है जहां 30 मई को फरियादी दिनेश पिता बाबूलाल पटेल निवासी तराना ने रिपोर्ट की थी कि  29 मई को रात घर के बरामदे में रखी 20 सोयाबीन बोरियो मे से 03 बोरियां कीमत करीब 15,000 रु . चोरी हो गई है।
अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सांवेर पुलिस ने केस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 31 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई 2 व्यक्ति पीले ऑटो.में सोयाबीन रखे हुए बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर दबिश दी गई तो पुलिस को देख दोनों भागे जिन्हें पकड़ा गया।
उन्होंने अपना नाम देवेन्द्र पिता अनुप बैरवे तथा जिशान उर्फ मोईन पिता साजिद पठान निवासी गली न . 03 जूना रिसाला इन्दौर बताया।
सोयाबीन के बारे में पूछने पर सही जवाब नहीं दे पाए। थाने में पूछताछ की तो चोरी करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा एमपी 09 आरए 1142 जब्त किया गया।
उन्होंने राधेश्याम पिता मोहलाल देथलिया निवासी बड़ोदियाखान जेके ढाबा के पास इन्दौर – उज्जैन रोड के गोडॉउन से 40 बोरी ( 50-50 किलो ) की चोरी करना भी कबूला। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।