चेन देकर चेन सिस्टम में फंसा करते धोखाधड़ी, दो धराए 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। चेन सिस्टम के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग अपने चेन सिस्टम में लालच देकर पहले एक सदस्य बनाते उसे होने की चेन,नकद अथवा अन्य ज्वेलरी जैसे लाभ भी देते और उससे और सदस्य बनाने को कहते।
बाकी बनाये सदस्यों को कुछ नहीं देते उन लोगों का पैसा ठग लिया जाता। विजयनगर पुलिस ने इस तरह की धोखाधड़ी के आरोप में.दो युवकों को पकड़ा है। इन्होंने क्षेत्र में ऑफिस खोल रखा था।
ये सदस्य बनाते थे। उनसे पैसा लेकर सोने की ज्वेलरी और अन्य सामान देते थे। एक सदस्य को लाभ दिया जाता और उससे कहा जाता कि और सदस्य बनाएं। लाभ में उसका हिस्सा भी रहेगा।
सदस्य को हिस्सा देते , लेकिन जो और सदस्य बनाए जाते, उनका पैसा खा जाते। सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने की बात सामने आई है। मुलजिमों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वे कब से इस तरह के चेन सिस्टम को चला रहें है किन-किन लोगों से अभी तक ठगी की और कितना पैसा वसूला है।
मामला उजागर होने के बाद हालांकि कुछ शिकायतकर्ता सामने भी आए हैं। उन्होंने पुलिस को मुलजिमों की ठगी करने का तरीका भी बताया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।