आयुक्त श्री सिंह ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन के संबंध में सभी तैयारियाँ समय-सीमा में करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री सिंह ने भोपाल स्थित आयोग में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने मतदान पेटी, ईव्हीएम, मतदान सामग्री, मतदान दल के गठन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने मतदान के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के बारे में सभी संभागों के कमिश्नर और आईजी से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करने की बात कही।
श्री सिंह ने मानदेय और अन्य सामग्रियों के लिए जिलों को जरूरत अनुसार बजट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह, ओ.एस.डी. श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरुण परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।