भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज किया गया है। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते के कर्मचारी ने विधायक और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की थी।

हबीबगंज थाना पुलिस को शनिवार को सलीम मंसूरी ने शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में सलीम ने बताया कि वह नगर निगम में सरकारी कर्मचारी है। शनिवार को नगर निगम के अमले के साथ जेपी अस्पताल के गेट नंबर 1 पर अतिक्रमण हटा कर सामान भर कर स्टोर में जमा कराया। जब वह गेट नंबर-2  पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे तो पीसी शर्मा अपने साथियों के साथ पहुंचे। सलीम ने बताया कि पीसी शर्मा और उनके साथियों ने अतिक्रमण हटाने से रोकने लगे। सलीम ने आरोप लगाया कि पीसी शर्मा ने उनके पेट पर मुक्का मारा एवं उनके साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके साथी रईस के साथ भी विधायक और उसके साथियों ने मारपीट, गालीगलौच की और ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

बता दें शनिवार को निगम कर्मचारी के साथ मारपीट के विरोध में शनिवार को काम बंद कर दिया था। वहीं, थाने में शिकायत देकर एफआईआर करने की मांग की थी। वहीं, इस मामले में विधायक पीसी शर्मा ने नगर निगम के अमले पर अवैध वसूली और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सामान जब्ती के नाम पर गल्ला जब्त कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि दुकान लगाने वाली महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया जाता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।