आगजनी : विजय नगर स्थित रिलायंस मैदान का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आया, झाड़ियाँ जलकर ख़ाक, तीस हजार लीटर पानी डाल आग पर काबू पाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 इंदौर। विजय नगर क्षेत्र स्थित रिलायंस ग्राउंड में रविवार रात आग लग गई। आगजनी में मैदान का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पास में मौजूद एक निजी होटल में कार्यक्रम चल रहा था, वहां तक आग पहुंच सकती थी। घटना में मैदान की झाड़ियां जल गई।

फायर कंट्रोल रूम के मुताबिक रात में रिलायंस ग्राउंड में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो दमकल भेजे गई। आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। मैदान के चारों तरफ बाउंड्रीवाल थी और गेट छोटे होने से दमकलों को अंदर जाने में परेशानी आई। करीब तीस हजार लीटर पानी डाल आग पर काबू पाया गया। मैदान में मौजूद झाड़ियां जल गई।

आग ने मैदान के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। वहीं मैदान के आसपास रोड होने से यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है ऐसे में आग लगी देख वाहन चालक व राहगीर रूक गए और फोटो व वीडियो बनाने लगे।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

यहां आग बुझाने के बाद सूचना पर दमकल एमजी रोड स्थित श्रीकृष्ण काम्प्लेक्स पहुंची। काम्प्लेक्स में आग लगने से बैग की दुकान जल गई, हालांकि आसपास की दुकानें को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग के कारण काम्प्लेक्स में धुआं हो गया था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करना पड़ी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।