ऑनलाइन गेम की लत ने ली पांच बहनों के इकलौते भाई की जान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

लूडो में रुपए हारने से कर्ज हुआ तो तनाव में आकर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में स्वेच्छा से जान देने की बात लिखी

इंदौर। ऑनलाइन गेम की लत ने फिर एक जान ले ली। 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें ऑनलाइन गेम में रुपये हारने की बात लिखी है। उसे लूडो खेलने की लत थी, जिसमें पैसे हार गया था। उस पर कर्ज भी हो गया था जिसके चलते तनाव में था।

मृतक का नाम बसंत पिता देवदास (23) है। बसंत मूल रूप से हिंगोली महाराष्ट्र का रहने वाला था। इंदौर में अपने जीजा पिंटू के आजाद नगर स्थित घर में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। उसे ऑनलाइन लूडो खेलने की लत थी। ऑनलाइन गेम में वह रुपये हार गया था। इसके बाद से वह तनाव में था।

दोपहर में जब बहन बैंक गई थी तो उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने रुपये हारने की बात लिखी है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह करीब 17 हजार रुपये हार गया था।
कुछ दिन पहले उसने अपने जीजा को 17 हजार रुपये का कर्ज होने की बात की थी। इसमें उसने अपने मालिक से रुपये लेकर किश्तों में रुपये देने के लिए कहा था। संभवत: उसने ब्याज पर रुपये लिए थे।
मोबाइल की कॉल व अन्य डिटेल मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मृतक के जीजा पिंटू के मुताबिक बसंत की पांच बहनें हैं। जिसमें से तीन इंदौर में रहती हैं। इसके साथ ही एक बहन माता-पिता के साथ महाराष्ट्र में ही रहती है।
बंसत के पिता किसान हैं। करीब एक साल से वह अपनी दीदी और जीजा के साथ इंदौर में रह रहा था। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जो भी कर रहा हूं स्वेच्छा से कर रहा हूं। मैंने गेम में पैसे हारे हैं, इस वजह से यह कदम उठा रहा हूं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।