नशामुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से पिटाई, आंख क्षतिग्रस्त, पैर व सिर में चोट, आरोपियों की तलाश जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बागड़दा में श्री शुद्धि नशामुक्ति केंद्र में नशा छुड़वाने आए युवक की सुपरवाइजर व उसके साथियों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक के परिजनों का आरोप है कि बंधक बनाकर सुपरवाइजर और वहां के कर्मचारियों ने पीटा है। वहीं एरोड्रम पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के सुपरवाइजर और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बागड़दा में स्थित श्री शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र में 2 दिन पहले नशे की लत के चलते युवक की पत्नी ने अपने पत्ति राहुल पिता राजेंद्र सिरसाठ को भर्ती करवाया था। अगले दिन राहुल से मिलने जब उसकी पत्नी पहुंची तो पहले सुपरवाइजर ने 45 दिन तक किसी से नहीं मिलने की बात कहीं और कैमरे में दिखाने की बात कहीं, जब कैमरे में दिखाने की बात आईं तो उसी समय लाईट बंद हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद अंदर से राहुल ने आवाज लगाकर मारपीट की घटना के बारे में बताया। इसके बाद राहुल की पत्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक की आंख, पैर व सिर में चोट आई है।

थाना प्रभारी संजय शुक्ला के मुताबिक नशामुक्ति केंद्र के सुपरवाइजर राहुल मिश्रा व उसके साथी गौरव शर्मा, अविनाश सिसौदिया के खिलाफ युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।