लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323 3/2 के वर्ष 2022-23 के लिए रीजन 3 के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष जॉन चेयरमैन के रूप में लॉयन गौतम छाजेड़ को मनोनीत किया गया. लॉयन छाजेड़ लायंस क्लब ब्यावर सिटी के संस्थापक सदस्य हैं तथा वर्ष 2012-13 में सचिव एवं 2014-15 में अध्यक्ष पद सहित अब तक विभिन्न पदों पर रहकर पदों को सुशोभित कर चुके हैं. लॉयन गौतम छाजेड़ अल्प बचत योजनाओं के प्रति जनसाधारण को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय एवं जन सेवा में सदैव तत्पर हैं. इन्हें इस प्रकार के अल्प बचत जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में योगदान हेतु स्थानीय स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं. लायंस क्लब ब्यावर सिटी द्वारा राका बगीची में आयोजित एक फेलोशिप एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह में वर्ष 2022-23 के मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लॉयन संजय भंडारी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप तोषनीवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम संजीव जैन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय श्यामसुंदर मंत्री, लॉयन गौतम छाजेड़ के जॉन चेयरमैन बनने पर माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन किया तथा विभिन्न लायंस क्लबों से पधारे समस्त सदस्यों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
क्षेत्रीय अध्यक्ष जॉन चेयरमैन के रूप में लॉयन गौतम छाजेड़ को किया गया मनोनीत
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


