भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान 

sadbhawnapaati
1 Min Read

इन्दौर। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर के नेतृत्व में भाजपा इन्दौर ग्रामीण द्वारा 805 बूथों पर बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली जनकल्याणकारी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बूथस्तर पर घर घर बांटने का काम किया।
कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहीं चौपाल पर तो कही बैठक कर हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें योजनाओं के पत्रक वितरित किये।
सांवेर में मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह मेहरबानसिह सोलंकी, जितेन्द्र डूंगर सिह आंजना, गोविंद सिंह, सुधीर भजनी के नेतृत्व में, देपालपूर में मंडल अध्यक्ष देवकरण दरबार, राजू मोहनलाल जाट, मलखान सिंह पवांर, सुभाष पटेल, महू विधानसभा में मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार, पियुष अग्रवाल, सुनील गेहलोत, रायबहादुरसिंह तवंर, पुंजालाल निनामा, राऊ विधानसभा में मंडल अध्यक्ष अनिल पाटीदार व धर्मेन्द जाट के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुए।
Share This Article