Contents
- MP Top News in Hindi-1
- खंडवा में ट्रक और बस में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल
- MP Top News in Hindi-2
- सीएम हाउस में महापौर टिकट वितरण को लेकर बैठक, प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने पर हुआ मंथन
- MP Top News in Hindi-3
- सिंधिया और शिवराज मीटिंग : समर्थक को महापौर के लिए टिकट दिलाने पर अड़े नेता जी
MP Top News in Hindi-1
खंडवा में ट्रक और बस में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल
खंडवा में रविवार दोपहर को एक हादसा हो गया। ट्रक और बस में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घटना किल्लौद-हरसूद रोड पर ग्राम दग्गड़खेड़ी के पास हुई। घायलों का हरसूद चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया, बस सवार 2 यात्रियों की हालत गंभीर है, जिन्हें खंडवा रेफर किया गया है।
MP Top News in Hindi-2
सीएम हाउस में महापौर टिकट वितरण को लेकर बैठक, प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने पर हुआ मंथन
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति पर विचार किया। इसके बाद हितानंद शर्मा, वीडी शर्मा सीएम निवास पहुंचे। यहां महापौर टिकट को लेकर चर्चा हुई है।
MP Top News in Hindi-3
सिंधिया और शिवराज मीटिंग : समर्थक को महापौर के लिए टिकट दिलाने पर अड़े नेता जी
महापौर के टिकट के लिए BJP में उठापटक जारी है। आज सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से CM हाउस में मुलाकात की। इसके बाद BJP ऑफिस में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक में शामिल हुए। डेढ़ घंटे चली बैठक में महापौर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन हुआ। सिंधिया अपने एक समर्थक को टिकट दिलाने पर अड़े हुए हैं।

