ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में आलिया-रणबीर की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म का ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही इस पर दर्शकों का रिएक्शन आना शुरू हो चुके है। पहली नजर में तो लोगों को मूवी का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है।

कुछ इंटरनेट यूजर्स ने मूवी की तुलना हॉलीवुड से कर दी है तो कुछ इसके VFX की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रणबीर कपूर चार वर्ष के उपरांत मूवी में लौट रहे हैं तो इसकी फैंस में अलग ही खुशी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा कि रणबीर कभी निराश नहीं कर रहे है। नागार्जुन के फैंस भी बहुत ही ज्यादा है। खबरों का कहना है कि उनकी भी जमकर तारीफ की जा रही है। ये मूवी इस वर्ष 9 सितंबर को रिलीज होगी लेकिन लोगों का बोलना है कि ट्रेलर देखकर अब उनसे इसका इंतजार नहीं हो रहा है। ट्रेलर में फैंस शाहरुख खान का भी इंतजार कर रहे थे लेकिन अभिनेता उनकी इस बार भी सिर्फ झलक ही दिखी है।

मूवी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा आमिताभ बच्चन, नागार्जुन भी लीड रोल में दिखाई देने वाले है। वहीं मौनी रॉय विलेन का रोल कर रही हैं। जबकि शाहरुख खान के कैमियो का बहुत छुपाकर रखा गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।