Contents
- Indore News in hindi-1
- गाली-गलौज में चाकूबाजी
- Indore News in hindi-2
- डंपर की टक्कर में पिता की मौत के बाद घायल बेटे ने भी तोड़ा दम
- Indore News in hindi-3
- लाइसेंसी शस्त्र जमा करने में छूट के लिये आये सभी आवेदन निरस्त
- Indore News in hindi-4
- पंचायत निर्वाचन के लिए 4 रंग के होंगे मतपत्र
- Indore News in hindi-6
- नामांकन जमा करने के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल
Indore News in hindi-1
गाली-गलौज में चाकूबाजी
इन्दौर। बिलावजह गाली दे रहे गुंडे को जब घर के बाहर खड़े दो भाइयों ने गाली देने से मना किया तो गुंडे ने भाइयों पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया घटना खजराना थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सोहेल पिता मकसूद 23 साल निवासी तंजीम नगर ने अपनी शिकायत रिपोर्ट में बताया कि वह अपने छोटे भाई सद्दाम के साथ घर के बाहर बात कर रहा था तभी क्षेत्र का गुंडा मुन्ना आया और बेवजह गालियां देने लगा। उसने उसे गाली देने से मना किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। मुझे बचाने में सद्दाम भी घायल हो गया। आरोपी जाते – जाते जान से मारने की धमकी दे गया। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Indore News in hindi-2
डंपर की टक्कर में पिता की मौत के बाद घायल बेटे ने भी तोड़ा दम
इन्दौर। स्मार्ट सिटी बन रहें शहर की सड़को पर हो रहे हादसों में मौत का तांडव जारी है। तेजाजी नगर क्षेत्र में रफ्तार से दौड़ रहे डंपर ने सडक़ पार कर रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी थी। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में घायल 12 वर्षीय उसके बेटे ने भी दम तोड़ दिया।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने बाईक को टक्कर मारी थी उसमें डंपर बायपास पर ब्रिज से होते हुए कैलोद फाटे की ओर जा रहा था, तभी उसके सामने बाइक सवार मोरसिंह पिता बद्री निवासी धार और बाइक में पीछे बैठा उसका बेटा आरव चपेट में आ गए थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और उसमें सवार मोरसिंह और आरव को डंपर कई फीट तक घसीटता ले गया। बाद में दोनों वाहनों में आग लग गई थी इस हादसे में मोरसिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल आरव को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से ही डम्पर चालक फरार है.

Indore News in hindi-3
लाइसेंसी शस्त्र जमा करने में छूट के लिये आये सभी आवेदन निरस्त
इंदौर। जिला प्रशासन द्वारा उन सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है जिनमें लाइसेंसी शस्त्रों को थानों में जमा करने पर छूट माँगी गई थी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री पवन जैन ने बताया है कि स्थानीय निर्वाचन के संदर्भ में जिले में लाइसेंसी शस्त्रों को संबंधित थाना क्षेत्रों में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। अनेक व्यक्तियों ने विभिन्न कारणों से थानों में शस्त्र जमा करने में छूट माँगी थी। आवेदन पर विचार करते हुए सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने थाना क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्रों को शीघ्र जमा कराएं। बैंक सुरक्षाकर्मी, पुलिसकर्मी इत्यादि को ही सशस्त्र नहीं जमा करने में छूट दी गई है। श्री पवन जैन ने बताया है कि जिले में शहरी क्षेत्र में लगभग 7 हजार शस्त्र और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 3 हजार की संख्या में लाइसेंसी शस्त्र हैं।

Indore News in hindi-4
पंचायत निर्वाचन के लिए 4 रंग के होंगे मतपत्र
इंदौर। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के 4 रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।
गौरतलब है कि पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी के द्वारा करवाया जाएगा। पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न होगा।

Indore News in hindi-5
मतदाताओं को जागरूक करने चलेगा अभियान
इंदौर। इंदौर शहर में महापौर तथा पार्षद पदों के लिये होने वाले निर्वाचन की व्यापक तैयारियां जारी है। आगामी 6 जुलाई को अधिक से अधिक मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जायेगा। इसके लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह ने नगर निगम के अपर आयुक्त सुश्री भव्या मित्तल को समन्वयकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेन्द्र गरोठिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Indore News in hindi-6
नामांकन जमा करने के चौथे दिन 41 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल
इंदौर। इंदौर नगर निगम के लिये नामांकन जमा करने के चौथे दिन आज महापौर तथा पार्षद पदों के लिये 41 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इनमें से दो उम्मीदवारों ने महापौर तथा 39 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिये अपने नामांकन दाखिल किये।
इनमें से वार्ड क्रमांक-36 के लिये 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किये। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-20, 26, 39, 41, 50, 52, 54 तथा 66 के लिये दो-दो उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 2, 5, 6, 7, 9, 14, 17, 19, 21, 28, 35, 44, 45, 46, 51, 59, 60, 63, 69 तथा 73 के लिये एक-एक उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये।