अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध कलेक्टर ने की कार्रवाई 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

तीन आरोपियों को किया गया रासुका में निरुद्ध
इंदौर। इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्थाएं बनाये रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
इसी सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने तीन आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका में निरुद्ध किया गया है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को रासुका में निरुद्ध कर गिरफ्तारी के आदेश जारी किये गये है उनमें पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी कपिल पिता दिनेश कौशल तथा अमन उर्फ पारस पिता बलराम बोरासी और खजराना थाना क्षेत्र के खजराना निवासी राजकमल उर्फ राज पिता दीपक बौडाने शामिल है।
उक्त आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडागर्दी, मारपीट, गाली गलोच, अवैध शराब के विक्रय, डकैती के प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने, लोगों को भयभीत करने, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली आदि मामले दर्ज है।
इनके भय से आम नागरिक परेशान है ओर इनके विरूद्ध रिपोर्ट लिखवाने तथा गवाही देने डरते है। पुलिस उपायुक्त झोन क्रमांक-2 और 3 द्वारा सौंपे गये प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने उक्त कार्रवाई की है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।